फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानसिक तनाव में युवक ने लगाई फांसी, मौत

Fri, 13 May 2016 04:31 PM IST
palwal
विज्ञापन
आत्महत्या - फोटो : Bureau
विज्ञापन
शहर की श्याम नगर कॉलोनी निवासी एक 27 वर्षीय युवक ने मानसिक अवसाद के चलते फांसी के फंदे पर झूलकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतक एसडीएफसी बैंक में लिपिक के पद पर कार्यरत था। पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। 
विज्ञापन


श्यानगर निवासी धर्मवीर ने शहर थाना पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसका 27 वर्षीय भाई भूषण महर्षि दयानंद चौक (आगरा चौक) स्थित एचडीएफसी बैंक में लिपिक के पद पर कार्यरत था। भूषण पिछले कई दिनों से मानसिक तनाव में चल रहा था।


बुधवार की रात को वह अपने कमरे में सोने गया था। बृहस्पतिवार की सुबह काफी देर तक वह वापस नहीं आया। जब उसके कमरे में जाकर देखा तो भूषण फांसी के फंदे पर लटका हुआ था। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने सीआरपीसी की धारा 174 के तहत मृतक के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

                     ..
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें