फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

50 हजार का इनामी बदमाश साथी समेत गिरफ्तार

Tue, 12 Jan 2016 06:50 PM IST
पलवल, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सीआईए पुलिस ने शहर के अलावलपुर चौक से 50 हजार के इनामी बदमाश हरेंद्र उर्फ हर्रो व उसके साथी कैलाश को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ चार हत्याओं सहित हत्या के प्रयास, लूट, डकैती व अन्य कई संगीन मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन


आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में अवैध हथियार, कई सिम व दो कारें भी बरामद की गई हैं। इनमें से एक कार को 31 दिसंबर को सोहना से लूटा गया था। पुलिस के अनुसार छापेमारी के दौरान आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर जान लेवा हमला भी किया।

सीआईए प्रभारी इंस्पेक्टर सुरेश भड़ाना के अनुसार सोमवार शाम उन्हें सूचना मिली कि बेढा पट्टी (होडल) निवासी हरेंद्र उर्फ हर्रो व गांव अलावलपुर निवासी कैलाश अलावलपुर चौक के पास मौजूद हैं। हर्रो पर पुलिस ने 50 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया हुआ है। मौके पर छापेमारी की गई तो आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। बाद में पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को मंगलवार को अदालत में पेश कर तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन


पुलिस ने हर्रो से एक बंदूक 12 बोर, 17 कारतूस, एक राइफल 315 बोर, राइफल के 14 कारतूस तथा कैलाश से एक देसी पिस्टल, चार जिंदा व एक खाली कारतूस बरामद किए। पुलिस के अनुसार हर्रो अपने पास कई कंपनियों के सिम कार्ड व मोबाइल रखता था। एक वारदात में फोन इस्तेमाल करने के बाद वह सिम तथा मोबाइल बदल लेता था।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें