फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंजिश में दो भाइयों पर अंधाधुंध फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
रंजिश में दो भाइयों पर अंधाधुंध फायरिंग
विज्ञापन

पलवल। साल भर पहले हुए झगड़े की रंजिश में गांव फुलवाड़ी के तीन लोगों ने दूध बिक्री का कार्य करने वाले दो सगे भाइयों पर बहरौला गांव में अंधाधुंध गोलियां चला दी। गोली लगने से एक भाई की मौत हो गई, जबकि दूसरा अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रहा है। सदर थाना पुलिस ने मृतक के चचेरे भाई की शिकायत पर तीन नामजद सहित अन्य के खिलाफ हत्या सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। खबर लिखे जाने तक पुलिस किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी थी।
सदर थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि फुलवाड़ी गांव निवासी महेश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके चाचा इंद्राज के लड़के मामराज व जिले सिंह दूध बिक्री का काम करते हैं। करीब एक वर्ष पूर्व मामराज और जिले सिंह के साथ निरोतम व तीर्थ के बच्चों का झगड़ा हो गया था, जिसे बाद में बिरादरी में बैठकर राजीनामा करा दिया था। लेकिन आरोपी इस बात की रंजिश रखने लगे। सोमवार सुबह करीब 5:45 बजे मामराज व जिले बाइक पर दूध लेकर पलवल रेलवे स्टेशन जा रहे थे और वह (महेश) अपनी बाइक पर उनके पीछे चल रहा था। वे लोग करीब 5:50 बजे नेशनल हाईवे नंबर-दो पर बहरौला गांव स्थित पैट्रोल पंप के पास पहुंचे तभी मामराज की बाइक के आगे एक कार रुकी। कार की आगे वाली सीट पर निरोतम बैठा हुआ था और उसके साथ चार अन्य बैठे हुए थे।
विज्ञापन

पीड़ित महेश ने बताया गया कि मामराज की बाइक के आगे कार लगने के बाद एक बाइक आई, जिसे एक नौजवान युवक चला रहा था और बाइक पर पीछे तीर्थ बैठा हुआ था। आरोप है कि तीर्थ ने बाइक से उतरते ही मामराज व जिले सिंह पर गोलियां चलानी शुरू कर दी। इसी दौरान कार से निरोतम उतरा और उसने भी हथियार से अंधाधुंध गोलियां चलानी शुरू कर दी। उसके चचेरे भाई मामराज के सीने में और जिले सिंह के पेट में कई गोलियां लगीं। इसके बाद कार में सवार अन्य लोगों ने मामराज व जिले सिंह पर लाठी, डंडों से हमला कर दिया।
वारदात की सूचना मिलते ही मामराज के बेटे वहां आ गए तथा दोनों घायलों को उपचार के लिए फरीदाबाद के निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने मामराज को मृत घोषित कर दिया, जबकि जिले सिंह की हालत गंभीर बनी हुई है।
पीड़ित की शिकायत पर फुलवाड़ी गांव निवासी निरोतम, तीर्थ, सुंदर व अन्य के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। मृतक का शव पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। - कुलदीप सिंह, सदर थाना प्रभारी
विज्ञापन


लड़ाई-झगड़ा करते चार गिरफ्तार
पलवल। आपस में लड़ाई-झगड़ा व गाली गलौच करते शहर थाना पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी ईश्वर ने बताया कि उन्होंने गांव रायपुर निवासी लेखराज, हरीराम, प्रहलाद व पलवल के आदर्श कॉलोनी निवासी अमित को आपस को झगड़ा व गाली गलौच करते गिरफ्तार किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें