फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम की फर्जी आईडी बना 30 हजार ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
एसडीएम की फर्जी आईडी बना 30 हजार ठगे
विज्ञापन


हथीन। सोशल मीडिया पर एसडीएम के नाम की फर्जी आईडी बनाकर ठगी करने का मामला सामने आया है। एसडीएम ने सोशल मीडिया अकाउंट पर ठगी करने वाले संबंधित व्यक्ति के बारे में पोस्ट डालकर लोगों से सावधान रहने को कहा है। इसके अलावा एसडीएम ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की बात कही है।
एसडीएम ने बताया कि यह किसी नटवरलाल की करतूत है जिसने एसडीएम की ही फर्जी आईडी बनाकर लोगों को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी दी। जब सामने वाले व्यक्ति ने उसकी रिक्वेस्ट स्वीकार करली तो आरोपी ने मैसेंजर के माध्यम से बातचीत करना शुरू कर दी। आरोपी ने किसी से 40 हजार तो किसी से 60 हजार रुपये की मांग की। आरोपी ने लोगों से कहा कि उसे जरूरी काम है वह काम होते ही पैसे वापस कर देगा। एसडीएम पद की बात होने के नाते लोगों ने फर्जी एसडीएम की बात पर विश्वास कर लिया और एक परिचित ने मैसेंजर पर दिए गए बैंक एकाउंट नंबर में 30 हजार की नकदी जमा करा दिए। इसके परिचित ने एसडीएम को फोन कर यह जानकारी देते हुए कहा कि जनाब मैंने 30 हजार आपके अकाउंट में जमा करा दिए हैं। दस हजार रुपये जल्दी जमा करा दूंगा । यह बात सुन एसडीएम वकील अहमद ने उससे कहा कि कैसे 30 हजार ? मैने कब कहा ? इस पर उस शुभचिंतक ने उन्हें बताया कि आपने मुझे मैसेंजर पर मैसेज कर 40 हजार रूपये की हैल्प करने को कहा था। एसडीएम जब इस तरह की कोई भी बातचीत न होने से इंकारा तो ठगी का शिकार हुए युवक ने सारी बातें एसडीएम को बताईं। इसके अलावा इसी तरह से अन्य लोगों के फोन भी एसडीएम के पास पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम वकील अहमद ने बताया कि मुझे जब इस बारे में पता चला तो तुरंत ही मैंने अपनी फेसबुक पर इस संदर्भ में विस्तार से लिखकर पोस्ट कर दी है ताकि कोई और उस ठग के झांसे में न आए । उन्होंने बताया कि यह एक गंभीर मामला है , इस संदर्भ में पुलिस में उस अज्ञात ठग के बारे में मुकदमा दर्ज कराएंगे ।
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें