फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मृतक के भाई की शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
होडल। क्षेत्र के गांव पैंगलतू के शमशान घाट के निकट गांव निवासी युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने मृतक के भाई सुनील की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतक कृष्ण के भाई सुनील निवासी गांव पैंगलतू ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका भाई कृष्ण 13 सितंबर को उसकी माता से फरीदाबाद कंपनी में जाने की बात कहकर गया था, लेकिन 15 सितंबर को सूचना मिली कि गांव स्थित शमशान घाट के निकट झाड़ियों में कृष्ण मृत अवस्था में पड़ा हुआ है।
विज्ञापन

जानकारी मिलते ही उसके परिजन व आसपास के लोग मौके पर एकत्रित हो गए, जहां परिजनों ने मृतक की पहचान कृष्ण के रुप में की। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने बताया कि कृष्ण का शव खून से लथपथ पड़ा हुआ था। मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराकर शव को स्वजनों को सौंप दिया है। युवक की हत्या के बाद गांव में दहशत व्याप्त है।
------
आरोपी को पांच दिन के पुलिस रिमांड पर लिया
हथीन। गांव गहलब में हुए दिगम्बर हत्याकांड के मामले में गिरफ्तार आरोपी राहुल को पुलिस ने अदालत में पेश कर पांच दिन के पुलिस रिमांड पर ले लिया है। जांच अधिकारी ईश्वर सिंह ने बताया कि आरोपी उक्त हत्याकांड में गोलीबारी में शामिल बताया गया है। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी से हथियार एवं वह बाइक भी बरामद की जाएगी जोकि अपराध में उपयोग की गई थी। उल्लेखनीय है कि तीन जून को गांव में रात्रि के समय अल्लिका निवासी दिगम्बर की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इसी मामले में आरोपी फरार चल रहा था। दिगम्बर की हत्या पारस्परिक रंजिश के चलते की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें