फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोर्ड की परीक्षा में खूब चली नकल

विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की कक्षा 12वीं के सामाजिक अध्ययन तथा जीव विज्ञान के पेपर में भी मंगलवार को जमकर नकल चली। शिक्षा विभाग ने मंगलवार को परीक्षा केंद्रों पर लगातार छापा मारा। 24 परीक्षार्थियों को नकल करते पकड़कर उनके खिलाफ केस बनाए। तीन परीक्षा केंद्रों पर अधिक नकल होते मिलने पर उन केंद्रों का पेपर ही रद्द कर दिया गया।
विज्ञापन

पेपर शुरू होते ही नकल फेंकने वाले सक्रिय हो गए। कोई छत पर चढ़ गया तो कोई दीवारों पर तो कोई परीक्षा केंद्रों के पीछे जा खड़ा हुआ। सवाल पता चलते ही पर्चियां बनाने के लिए बाहर बैठे शिक्षकों ने पर्चियां तैयार करनी शुरू कर दी। नकल फेंकने आए युवाओं ने केंद्रों पर पहुंचकर बच्चों को पहुंचानी शुरू कर दी। पुलिस ने खूब डंडे फटकारे कई युवाओं को पकड़कर थाने भी ले जाया गया, लेकिन उसके बाद भी नकल नहीं रुकी। उड़नदस्तों ने 24 परीक्षार्थियों को नकल करते पकड़ा। इनमें पलवल में 11, होडल में 10 तथा हथीन में तीन परीक्षार्थी नकल करते पकड़े गए। इन सभी से पेपर लेने के बाद उनके खिलाफ नकल करने का केस बना दिया गया। वहीं उड़नदस्तों ने जिले में स्थित पलवल के परीक्षा केंद्र नंबर 16 व 47 तथा होडल में परीक्षा केंद्र नंबर 11 पर अधिक नकल होते मिलने पर परीक्षा रद्द कर दी।
मंगलवार को सामाजिक अध्ययन तथा जीव विज्ञान के पेपर में नकल रोकने के लिए पूरे प्रयास किए गए। छापे में 24 बच्चों को नकल करते पकड़ा गया। तीन परीक्षा केंद्रों पर पेपर रद्द कर दिया गया है। इन केंद्रों का पेपर आगे तिथि निश्चित करने के बाद कराया जाएगा।
विज्ञापन

- दीपक, कंट्रोल रूम इंचार्ज
नकल रहित परीक्षा कराने के हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। रोजाना नकल करते बच्चों को पकड़कर केस बनाए जा रहे हैं। उसके अलावा कई शिक्षकों को भी ड्यूटी से मुक्त किया गया है तथा कई केंद्रों की परीक्षाएं भी रद्द की गई हैं।
- अशोक बघेल, जिला शिक्षा अधिकारी
दूसरे के स्थान पर परीक्षा देते काबू
होडल। प्रशासन द्वारा दसवीं कक्षा के लिए अग्रवाल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बनाए गए परीक्षा केंद्र में दूसरे छात्र के स्थान पर परीक्षा देते हुए छात्र को काबू किया है। परीक्षा केंद्र अधीक्षक ने मामले की शिकायत थाना पुलिस को दी है। केंद्र अधीक्षक ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 18 अप्रैल को परीक्षा केंद्र में दसवीं कक्षा का विज्ञान का पेपर था। केंद्र में मौजूद छात्रों की सुपरवाइजर ने तलाशी ली तो छात्र सौरभ को संदीप के स्थान पर परीक्षा देते हुए पाया। पुलिस ने केंद्र अधीक्षक की शिकायत पर छात्र के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें