A closed atm is seen beside a man using another atm following the outbreak of the coronavirus disease (COVID-19), Kingston upon Thames, Britain, May 29, 2020. REUTERS/Peter Nicholls
- फोटो : REUTERS
होडल। शहर में दिवाली और भैया दूज पर्व के बाद भी अब तक अधिकतर बैंकों के एटीएम से कैश नहीं मिल पा रहा है। इस कारण लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। वहीं, अभी भी बहुत से दुकानदारों के यहां ऑनलाइन भुगतान की सुविधा उपलब्ध नहीं है।
विज्ञापन
रविवार को जब लोग कैश निकालने के लिए एटीएम पहुंचे तो पता चला कि कोई एटीएम खराब है तो किसी में कैश नहीं है। पुराने जीटी रोड व हसनपुर चौक आदि क्षेत्र के लोगों को एटीएम में कैश न होने की समस्या का सामना करना पड़ा। गांव गढ़ी पट्टी निवासी वेद प्रकाश शर्मा रविवार को हसनपुर मार्ग स्थित केनरा बैंक के एटीएम बूथ पर पहुंचे। यहां पहले से कुछ युवक लाइन में खड़े थे। पता चला कि एटीएम में कैश ही खत्म हो गया है। ऐसे में उन्हें खाली हाथ ही वापस लौटना पड़ा। ऐसी ही समस्या का सामना पंजाब नेशनल बैंक में आदर्श कॉलोनी निवासी मनीष गोयल को करना पड़ा। वह बाजार से खरीदारी करने निकले। इसके लिए उन्हें कैश की जरूरत थी। वह पुराने जीटी रोड स्थित एसबीआई बैंक के एटीएम पर पहुंचे। देखा तो एटीएम के दरवाजे पर ही एटीएम मशीन खराब होने का नोटिस लगा था। दरअसल, दिवाली के दिन यानी चार नवंबर से बैंकों की छुट्टी है। रविवार को छुट्टी का चौथा दिन है। इस बीच कुछ बैंकों ने अपने एटीएम में कैश की कमी न होने देने की व्यवस्था की है, लेकिन अधिकांश बैंकों के एटीएम खाली हैं।