फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज उत्पीड़न के आरोप 23 के खिलाफ मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल। शादी में दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर अलग-अलग जगह से चार महिलाओं के साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी देकर घर से निकाल दिया। पुलिस ने पीड़िताओं की शिकायतों पर 23 नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता संजय काद्यान के अनुसार, फिरोजपुर गांव निवासी मोनिका ने शिकायत दर्ज कराई है कि उसकी शादी बहबलपुर गांव (फरीदाबाद) निवासी अरुण के साथ 11 जून साल 2020 में हुई थी। शादी के बाद से ही अधिक दहेज लाने के लिए प्रताड़ित करने लगे। पीड़िता को पति अरुण, सास सुधा, प्रवीण जेठ, ममता जेठानी व चचिया ससुर हरिराम ने मारपीट कर व जान से मारने की धमकी देकर घर से निकाल दिया और दहेज लाने पर ही वापस घर आने को कहा।
इसी प्रकार दिघौंट गांव निवासी संतोष को दहेज प्रताड़ना के चलते हरीनगर निवासी ससुराल पक्ष के लोग अनिल, सतवीर, राजरानी, प्रीति, राजवीर, राहुल व पिंकी ने, गैलपुर गांव निवासी नीलम को लोनी बॉडर्र दिल्ली निवासी पहलाद, कैलाशी, रवि कुमार, मीनू, अमित, रेणू व पुष्पा तथा जनौली गांव निवासी मुस्कान को बंचारी निवासी देशराज उर्फ भोला, मूर्ति, हंसराज उर्फ बिट्टू, व अन्नू ने घर से निकाल दिया। पुलिस ने पीड़िताओं की शिकायतों के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामले दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें