फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खण्ड शिक्षा अधिकारी ने कोविड वेक्सिनेशन के लिए जागृति अभियान की शुरुआत की

विज्ञापन
विज्ञापन
हथीन। खंड शिक्षा अधिकारी सगीर अहमद ने ग्राम मलाई के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय का दौरा किया। प्रधानाचार्य ईश्वर सिंह ने उनका स्वागत किया। खंड शिक्षा अधिकारी ने कोरोना वैक्सीन जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, जिसमें बच्चों ने अपने हाथों में स्लोगन लिखी तख्तियां ले रखी थी। लोगों को कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित करते दिखाई दिए।
विज्ञापन

खंड शिक्षा अधिकारी ने लोगों से आह्वान किया कि वह अधिक से अधिक कोरोना वैक्सीन लगवाएं जिससे कोरोना से बचा जा सके। इसके बाद उन्होंने सीआरसी के अंतर्गत आने वाले स्कूल हेड की बैठक ली। उन्होंने स्कूल हेड से कहा कि बच्चों के तुरंत प्रभाव से खाते खुलवाएं और स्टूडेंट्स एकाउंट वेरिफिकेशन का कार्य पूर्ण करें। जिससे द्वारा बच्चों के एकाउंट में बैग, स्टेशनरी, वर्दी व मिड-डे मील के पैसे डाले जा सकें। इस अवसर पर संगीता चौहान, आजम खान, उदयपाल, सरफुद्दीन पीटीआई हारून, सुरेश आदि विशेष रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें