फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संपत्तियों को बेच देश को बर्बाद कर रही भाजपा

विज्ञापन
पलवल में पत्रकारों से बाते करते पूर्व मंत्री करण सिंह दलाल - फोटो : Palwal
विज्ञापन
पलवल। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री करण सिंह दलाल ने सोमवार को जेसीबी स्कूल में कहा कि भाजपा सरकार द्वारा जिस तरह से सरकारी संपत्तियों को बेचने का काम किया जा रहा है, उससे देश बर्बादी की तरफ बढ़ रहा है। देश के चंद उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाने के लिए जनता को गरीबी की तरफ धकेला जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि किसानों पर करनाल में लाठियां बरसाकर सरकार ने साबित कर दिया है कि वह किसान हितैषी नहीं है। किसानों का अपमान करने का खामियाजा भाजपा सरकार को भुगतना पड़ेगा। भाजपा सरकार की उल्टी गिनतियां शुरू हो गई हैं। उन्होंने बताया कि सरकारी संपत्तियों को नीलाम करने, किसानों की आवाज दबाने की कोशिश करने तथा अन्य जनहित के मुद्दों को लेकर कांग्रेस द्वारा दो सितंबर को लघु सचिवालय पर प्रदर्शन किया जाएगा।
दलाल ने आरोप लगाया कि भाजपा के कुछ नेता पुलिस अधिकारियों से मिलकर कहीं दुकानों पर कब्जे कर रहे हैं तो कहीं लोगों को डरा धमकाकर उनसे जबरन प्रापर्टी खरीदने में लगे हैं। उन्होंने कहा कि आज पलवल के लोगों को हर तरह से लूटा जा रहा है। भ्रष्टाचार चरम सीमा पर पहुंच चुका है। नगर परिषद, तहसील कार्यालय तथा अन्य बड़े सरकारी विभागों में बिना रिश्वत दिए कोई काम नहीं होता है। इस मौके पर कांग्रेस नेता एसके शर्मा, यशपाल मावई, डॉ. वीरेंद्र सिंह तथा निखिल भारद्वाज भी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें