फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: बाइक से टक्कर मार रुपयों की थैली लूटी, महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
- बैंक में रुपये जमा कराने जा रही थी महिला, बाइक सवार ने दिया वारदात को अंजाम
विज्ञापन

- पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ किया गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज

संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। जिले में बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। अब बाइक सवार बदमाश ने बैंक में रुपये जमा कराने जा रही एक बुजुर्ग महिला को टक्कर मार दी और रुपयों से भरी थैली लूटकर फरार हो गया। हादसे में सड़क पर गिरने से महिला की मौत हो गई। शहर थाना पुलिस ने मृतका के बेटे की शिकायत पर अज्ञात बाइक सवार के खिलाफ गैर इरातदन हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। शिकायत में बाइक का नंबर देने के बावजूद अभी तक पुलिस आरोपी बदमाश की पहचान नहीं कर पाई है।
शहर थाना में कार्यरत जांच अधिकारी सुनीता के अनुसार झाबर नगर पलवल निवासी शिवशंकर ने शिकायत दर्ज कराई है कि उसकी 75 वर्षीय माता मीरा देवी, घर से केनरा बैंक में 10 हजार रुपये जमा कराने के लिए गई थीं। काफी देर तक वापस नहीं लौटीं तो वह अपने बेटे नवीन के साथ तलाश करने के लिए घर से निकला। वह जिला नागरिक अस्पताल पहुंचा तो उसे पता चला कि उसकी मां की सड़क दुर्घटना में मौत हो चुकी है। वह दुर्घटना वाली जगह पर गया तो पता चला कि सरस्वती महिला कॉलेज के सामने जब उसकी मां बैंक जा रही थी तो एक बाइक सवार युवक ने उसे टक्कर मार दी और उसके हाथ से रुपयों की थैली को छीनकर ले गया। राहगीरों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि बाइक नंबर के आधार पर आरोपी की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। -
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्राला की टक्कर से बाइक सवार की मौत, साथी घायल
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर बस स्टैंड के समीप ट्राला की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई। हादसे में मृतक का दोस्त घायल हो गया। हादसे के बाद चालक ट्राला सहित मौके से फरार हो गया। कैंप थाना पुलिस ने परिजन की शिकायत पर आरोपी ट्राला चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। कैंप थाना प्रभारी कुलदीप सिंह के अनुसार गांव धतीर निवासी सुंदर सिंह ने शिकायत दर्ज कराई है कि गांव गोपालगढ़ निवासी उसकी साली का बेटा प्रमोद बाइक पर अपने दोस्त को लेकर पलवल बस स्टैंड से गांव जा रहा था। जब उनकी बाइक रसूलपुर चौक के पास पहुंची तभी पीछे से एक ट्राला चालक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद ट्राला चालक मौके से फरार हो गया। राहगीरों ने प्रमोद व उसके साथी को उपचार के लिए अस्पताल भिजवा दिया। अस्पताल में चिकित्सकों ने प्रमोद की हालत नाजुक देखते हुए हॉयर सेंटर के लिए रेफर कर दिया, जहां उपचार के दौरान प्रमोद ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें