फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सिस बैंक डकैती मामला ; बदमाशों की मोटरसाइकिलें बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल। शहर थाना क्षेत्र में हुडा सेक्टर-दो चौक पर स्थित एक्सिस बैंक में बुधवार को हुई 95 लाख की डकैती मामले में पुलिस ने बदमाशों की मोटरसाइकिलें दिल्ली-आगरा राजमार्ग स्थित बघौला गांव के नजदीक से बरामद कर ली हैं। अब पुलिस बदमाशों से चंद कदम दूर है। जिला पुलिस अधीक्षक दीपक गहलावत का दावा है कि दो से तीन दिन में बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

वारदात के बाद से ही पुलिस बदमाशों को दबोचने के लिए पूरी मुस्तैदी से लगी हुई है। पुलिस अधीक्षक के आदेश पर पुलिस टीमें बदमाशों की जानकारी जुटाने के लिए दबिश भी दे रही हैं। वहीं, दिल्ली-आगरा राजमार्ग पर ढाबों, होटलों और अन्य जगहों पर लगे सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाल रही है।
राजमार्ग पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के बाद खुलासा हुआ कि एक्सिस बैंक में डकैती की वारदात के बाद बदमाश दिल्ली-आगरा राजमार्ग पर स्थित बघौला गांव के पास सड़क से काफी दूर मोटरसाइकिलें छोड़कर फरार हो गए थे। यहां से बदमाश कार में सवार होकर भागे थे। पुलिस अब उस कार की तलाश कर रही है। हालांकि, पुलिस ने उस कार की भी सीसीटीवी फुटेज निकलवा ली है। इसी के आधार पर कार किन रास्तों से गुजरी, उसकी पहचान की जा रही है।
विज्ञापन

बाहर के हैं बदमाश
पुलिस का दावा है कि डकैती की वारदात को अंजाम देने वाले बदमाश पलवल-फरीदाबाद, गुरुग्राम के इलाकों से नहीं थे। ये बदमाश पड़ोसी राज्यों से हैं और बैंक में कई दिनों से रेकी की जा रही थी। यह खुलासा भी बैंक में लगे सीसीटीवी फुटेज आधार पर हुआ।
विज्ञापन

सभी बदमाशों को दो से तीन दिन में गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इसके लिए पुलिस टीमें लगी हुई हैं। पलवल पुलिस की टीमें हर पहलू पर जांच कर रही हैं।
- दीपक गहलावत, पुलिस अधीक्षक पलवल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें