फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों से भारत बंद को सफल बनाने की अपील

विज्ञापन
पलवल में धरने पर बैठे किसान - फोटो : Palwal
विज्ञापन
पलवल। नए कृषि कानूनों के विरोध एवं एमएसपी पर गारंटी कानून की मांग के संबंध में केएमपी-केजीपी इंटरचेंज पर चल रहा किसानों को धरना शुक्रवार को भी जारी रहा। किसानों का समर्थन करने के लिए चौहान पाल के गांव छज्जूनगर, औरंगाबाद, मितरौल, गोपालगढ़, अटोहां, गदपुरी के किसान ट्रैक्टरों से धरनास्थल पर पहुंचे। इस दौरान किसानों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उधर, किसान नेताओं ने भारत बंद के संबंध में गांवों में जाकर लोगों से संपर्क किया तथा बंद को सफल बनाने की अपील की।
विज्ञापन

इस दौरान कहा कि किसान संघर्ष समिति द्वारा गांवों में 25 सितंबर को मशाल जुलूस निकाला जाएगा। इसके बाद 26 सितंबर को शहर में मशाल जुलूस निकाला जाएगा। जुलूस के दौरान भारत बंद में सहयोग करने की अपील की जाएगी। 27 सितंबर को पूरी ताकत के साथ भारत बंद किया जाएगा।
किसान नेताओं ने कहा कि भारत बंद को लेकर विशेष अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए सामाजिक संस्थाओं के अलावा व्यापार संगठनों के नेताओं से भी मिला जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार को जगाने के यह सब जरूरी है। जब तक सरकार कृषि कानूनों को वापस नहीं लेगी, इस तरह के आंदोलन चलते रहेंगे। उत्तर प्रदेश सहित पांच राज्यों में होने वाले चुनावों में भाजपा का पुरजोर विरोध किया जाएगा। धरने में भारी संख्या में महिला किसान भी मौजूद रहीं। इस अवसर पर अच्छेलाल, समय सिंह, गोपी हवलदार, बिजेंद्र चौहान, वीर सिंह, ब्रजलाल मितरौल ने अपने भजनों से सरकार पर कृषि कानूनों को लेकर कटाक्ष किया। शुक्रवार को धरने की अध्यक्षता डींग के किसान रणजीत सिंह चौहान ने की और संचालन महेंद्र सिंह गहलब ने किया। किसान नेता महेंद्र चौहान, सोहन पाल, राजकुमार ओहलियान, उदय सिंह प्रधान, धर्मचंद प्रधान, ताराचंद प्रधान, रूपराम तेवतिया, सतीश भुर्जा, बिजेंद्र लालवा, डॉ. रघुवीर सिंह व राजेंद्र बैंसला, नरेंद्र सहरावत, जस्सी कारना, धनीराम, बीधुराम ने धरने को संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें