फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: दो माह में 15480 वाहन चालकों पर कार्रवाई करते हुए ढाई करोड़ वसूले

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पलवल। जिला पुलिस ने वर्ष 2023 के मुकाबले 2024 में हुए अपराध में 18 प्रतिशत कमी आने का दावा किया है। बुधवार को डीएसपी दिनेश यादव ने पत्रकार वार्ता आयोजित कर दो माह में विभिन्न आपराधिक मामलों में शामिल 873 आरोपियों की गिरफ्तार करने की जानकारी दी। वर्ष 2023 में जनवरी से लेकर 26 फरवरी तक कुल 882 मुकदमे दर्ज हुए, जिनकी तुलना में इस वर्ष 716 मुकदमे दर्ज हुए हैं, जो पिछली बार के मुकदमों से 166 कम हैं। इसके अलावा भारी मात्रा में नशीला पदार्थ, शराब, अवैध हथियार व चोरी हुए वाहन बरामद किए हैं। सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने तथा यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए 15480 वाहनों के चालान किए हैं।
डीएसपी दिनेश यादव ने बताया कि सभी थाना प्रबंधक, चौकी प्रभारी व क्राइम यूनिटों को अवैध तथा गैर कानूनी अपराधों को अंजाम देने वाले आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई करने के लिए सख्त निर्देश दिए हैं। जिसके चलते वर्ष 2023 की तुलना में अब तक हत्या, जानलेवा हमला, लूट-डकैती, मारपीट, सड़क दुर्घटना जैसे संगीन अपराधों सहित कुल अपराध में 18 प्रतिशत से अधिक की गिरावट आई है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2023 में जनवरी और फरवरी माह में हत्या के छह मुकदमे दर्ज हुए, जबकि इस साल 4 मामले सामने आये हैं। पुलिस ने मामलों में 24 आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। वहीं हत्या के प्रयास के पिछले साल के 16 मुकदमों की तुलना में केवल आठ मुकदमे दर्ज हुए हैं, जिनमें 47 आरोपियों पर शिकंजा कसा गया है। इस वर्ष लूट और स्नेचिंग के 9 मामलों में 28 लुटेरे गिरफ्तार हुए हैं। फिरौती के पिछली साल के 4 मुकदमों की तुलना में अबकी बार तीन घटनाएं सामने आई हैं, जिनमें 11 आरोपी काबू किए गए हैं। सख्त चोट के 34 मुकदमों की तुलना में इस वर्ष 18, साधारण मारपीट के 20 मामलों की तुलना में 10 मामले, बलात्कार के 16 मामलों की तुलना में चार, छेड़छाड़ के 22 मुकदमों की तुलना में नौ, दहेज़ के 20 मामलों की तुलना में 13, सड़क दुर्घटना में मृत्यु के 49 की तुलना में 31, सड़क दुर्घटना में घायल के 52 मुकदमों की तुलना में 46, साधारण चोरी के 56 की तुलना में अबकी बार केवल 32 मामले सामने आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

15480 वाहन चालकों पर हुई कार्रवाई
डीएसपी दिनेश यादव ने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने व यातायात नियमों का पालन कराने के लिए पलवल पुलिस ने विशेष अभियान चलाया हुआ है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पिछले दो माह में 15480 वाहनों के चालान करते हुए 596 वाहन जब्त किए हैं। इस दौरान 109 बुलेट पटाखा बाइक, 60 काली फिल्म वाले वाहन, 1313 गलत दिशा में वाहन चलाने, 679 ओवर स्पीड, 10203 लेन चेंज वाहन शामिल हैं। वाहन चालकों से 2,42,78,300 रुपये की जुर्माने के तौर पर वसूली की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें