फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गौन्छी ड्रेन पर तीन करोड़ रुपये के बजट से बनेगा नया पुल

विज्ञापन
विज्ञापन
हथीन। बिचपुरी पलवल रोड पर स्थित गौन्छी ड्रेन पर सिंचाई विभाग लगभग तीन करोड़ रुपये के बजट से नया पुल बनाएगा। इसके लिए सिंचाई विभाग के चीफ इंजीनियर संदीप तनेजा ने स्वीकृति प्रदान कर दी है। तनेजा ने संबंधित स्थान पर स्थित वर्तमान जर्जर पुल का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि वर्तमान जर्जर पुल के स्थान पर नया पुल बनाया जाएगा। नए पुल के निर्माण से आसपास के पचास हजार की आबादी वाले एक दर्जन गांवों के लोगों को लाभ होगा।
विज्ञापन

बिचपुरी गांव के निवर्तमान सरपंच नरेंद्र बोकन ने बताया कि नए पुल के निर्माण से बिचपुरी के अलावा घरौट, अहरवां, सापनकी, दुर्गापुर, जनाचौली, आलूक़ा, जलालपुर, मण्डनाका, स्वामिका आदि गांवों को सीधा लाभ होगा। वर्तमान में पुल जर्जर होने के कारण भारी वाहनों को अन्य वैकल्पिक मार्गों से गुजरना पड़ रहा है। नए पुल के निर्माण होने से इस मार्ग पर बस सेवाएं भी शुरू हो सकती हैं। उल्लेखनीय है कि वर्तमान जर्जर पुल के स्थान पर नया पुल बनवाने के लिए ग्रामीणों ने केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर के सामने भी गुहार लगाई थी। गुर्जर ने सिंचाई विभाग के चीफ इंजीनियर को निर्देश दिए थे कि संबंधित स्थान पर नए पुल का निर्माण कराया जाए। इसके बाद ही चीफ इंजीनियर ने निरीक्षण कर नए पुल के निर्माण को मंजूरी प्रदान की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें