पलवल। जिले में कोरोना के 17 नए मरीज मिले हैं। अब पलवल में कोरोना मरीजों की संख्या 140 हो गई है। 3 मरीजों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। जिन लोगों को कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, उन लोगों को स्वास्थ्य विभाग ने उन्हीं के घर में आइसोलेट कर दिया है। उन क्षेत्रों को सील करने के लिए उपायुक्त को लिखा है। सिविल सर्जन ने उनके संपर्क में आए लोगों के भी सैंपल लेने के आदेश जारी कर दिए हैं, ताकि अन्य लोगों को कोरोना से बचाया जा सके।
सिविल सर्जन डॉ. ब्रह्मदीप सिंह ने बताया कि कोरोना से बचाव के लिए लोगों को लगातार जागरूक किया जा रहा है। इसके अलावा कोरोना से जो लोग ठीक हो चुके हैं, उनकी अस्पताल में मानसिक स्थिति की भी जांच कराई जा रही है, ताकि मानसिक स्थिति में किसी तरह की दिक्कत न हो। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की टीमें क्वारंटीन किए हुए लोगों से संपर्क कर उन्हें उपचार व दवाएं भी बता रहे हैं। साथ ही उन्हें आयुष विभाग द्वारा कोरोना से बचाव तथा इम्युनिटी पावर बढ़ाने के लिए योग आदि का प्रशिक्षण भी दे रहे हैं।
4646 लोगों को लगाया टीका
सिविल सर्जन डॉ. ब्रह्मदीप सिंह ने बताया कि शनिवार को जिला नागरिक अस्पताल व अन्य स्थानों पर लगाए गए कोरोना टीकाकरण शिविर में 4646 लोगों को कोरोना से बचाव के लिए टीका लगाया गया। जबकि 15 से 18 वर्ष आयु के 1359 किशोरों को टीका लगाया गया।