मेवला महाराजपुर में चल रहे आमंत्रण कबड्डी वर्ल्ड कप में पाकिस्तान की टीम को हराकर कर भारतीय टीम ने कब्जा कर लिया। वहीं भारतीय महिला टीम ने नेपाल को हराकर खिताब पर कब्जा किया। महिला टीम में नेपाल दूसरे व नेपाल आर्मी की टीम तीसरे स्थान पर रही। समापन में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद अवतार सिंह भड़ाना शामिल हुए।
प्रतियोगिता का अंतिम मुकाबला भारत और चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान के बीच हुआ, जिसमें पहला हाफ बेहद रोचक रहा, लेकिन भारत ने 10-6 के अंतर से अपने नाम किया। वहीं दूसरे हाफ में भारत शुरू से ही हावी रहा और 46-16 के विशाल अंतर से जीत दर्ज कर विजेता की ट्रॉफी उठाई। समापन अवसर पर कबड्डी कोच बीएस चपराना, सीएस दलाल मुख्य रूप से मौजूद थे।
लीग मैचों में अंकों के आधार पर भारत को विजेता घोषित किया गया। टूर्नामेंट में भारत की महिला व पुरुष टीम ने एक भी मैच नहीं गंवाया। मेक्सिको और नेपाल के बीच हुए लीग मैच में नेपाल ने पहला हाफ 29-8 के अंतर से जीता। वहीं दूसरे हाफ में नेपाल ने अपनी बढ़त को कायम रखा और यह मैच 42-25 के अंतर से जीत लिया।
दूसरे लीग मुकाबले में नेपाल आर्मी की टीम ने पाकिस्तान की टीम को 28-26 से मात दी। पहले हाफ में नेपाल ने यह मुकाबला 12-4 के अंतर से जीता।
नेपाल और भारतीय महिला टीम के बीच हुए मुकाबले में भारत ने 46-16 के विशाल अंतर से जीत दर्ज की। पहले हाफ में भारत 23-7 के अंतर से आगे चल रहा था। दूसरे हाफ में भारत ने अपनी बढ़त को बनाते हुए 23-9 के अंतर से पटखनी दी।