फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरसा में वारदात: चुनावी रंजिश में चली गोली, एक के पेट में लगी, पुलिस ने शुरू की जांच  

Sat, 19 Feb 2022 01:10 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, बड़ागुढ़ा 

सार

दोनों पक्षों के बीच काफी समय से चुनावी रंजिश चल रही है और एक दूसरे पर मुकद्दमे भी दर्ज है। बड़ागुढा पुलिस ने घटना की सूचना मिलने के बाद मौके का निरीक्षण किया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गांव सुखचैन में शुक्रवार रात्रि एक व्यक्ति ने देसी कट्टे से फायरिंग कर दी। फायरिंग में एक व्यक्ति घायल हो गया। घायल को हिसार के एक अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। फायरिंग की वजह पुरानी चुनावी पंचायती रंजिश बताई जा रही है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक बीती रात काला सिंह व सुखपाल सिंह के बीच कहासुनी हो गई। इसी दौरान चली गोली सुखपाल सिंह के पेट में जा लगी। बताया जा रहा है कि काला सिंह व उसके पक्ष के लोगों ने कई राउंड फायर किए। दोनों पक्षों के बीच काफी समय से चुनावी रंजिश चल रही है और एक दूसरे पर मुकद्दमे भी दर्ज है। बड़ागुढा पुलिस ने घटना की सूचना मिलने के बाद मौके का निरीक्षण किया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। घायल की हालत स्थिर बताई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें