हरियाणा सरकार ने कोरोना के मद्देनजर प्रदेश में लगाई सभी पाबंदियां खत्म कर दी हैं। अब सरकारी, गैर सरकारी संस्थान पूरी क्षमता के साथ खुल सकेंगे। बाजार पहले की तरह पूरा समय खुल सकेंगे। सुबह दुकानें खोलने व शाम को बंद करने के लिए लगाई रोक हट गई है। होटल, रेस्तरां, बार, जिम, मल्टीप्लेक्स भी पूरी क्षमता के साथ खुल सकेंगे।
- DPR Haryana (@diprharyana) 16 Feb 2022
हरियाणा में कोरोना की तीसरी लहर दम तोड़ चुकी है। नए मामलों की संख्या 800 से नीचे आ गई है। बुधवार को 703 नए संक्रमित मिले और पांच की मौत हुई। सक्रिय मरीज भी अब प्रदेश में 5000 से नीचे हैं। गुरुग्राम में 217, पलवल में 103, फरीदाबाद में 53, भिवानी में 51 पंचकूला में 27, हिसार में 31, रोहतक में 22 तथा सोनीपत व अंबाला में 20-20 नए मरीज मिले हैं। करनाल में 8, कुरुक्षेत्र में 9 और फतेहाबाद में 7 संक्रमितों की पुष्टि हुई है। हिसार व कुरुक्षेत्र में 2-2, सिरसा में एक मरीज की मौत हुई है। दैनिक संक्रमण दर 2.53 फीसदी रही। रिकवरी दर 98.42 प्रतिशत पहुंच गई है।