हरियाणा में जिला में छेड़छाड़ की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। ऐसी घटना रविवार को एक नर्स के साथ घटी। एक नर्स निजी बस में सवार हिसार से फतेहाबाद आ रही थी।
गांव गोरखपुर के पास बस में बैठे युवक ने उसके साथ छेड़छाड़ करनी शुरू कर दी। पीड़िता के शोर मचाने पर ड्राइवर ने बस रोककर युवक की पिटाई की और उसे पुलिस के हवाले कर दिया।
भूना पुलिस ने आरोपी युवक पर केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। एक नर्स रविवार सुबह हिसार से निजी बस में सवार होकर वाया अग्रोहा-भूना होते हुए अपने गांव आ रही थी।
गोरखपुर के पास कुछ सवारियां बस से नीचे उतरी तो बस में बैठा जितेंद्र निवासी गांव भूथनकलां नर्स की साथ वाली सीट पर बैठ गया और उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा।
नर्स पहले तो चिल्लाई और बाद में उसने युवक की धुनाई करनी शुरू कर दी। इतने में चालक ने बस रोक दी। चालक व परिचालक ने युवक की धुनाई कर उसे पुलिस के हवाले कर दिया। भूना थाना पुलिस ने जितेंद्र के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।