फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसी को पुकार भी नहीं सका वो !

Sun, 06 Oct 2013 09:35 PM IST
नारनौल (महेंद्रगढ़)/ब्यूरो।
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा के गांव खैराना में शनिवार रात घर के बाहर सो रहे तीस वर्षीय वीर सिंह पुत्र रामकुमार की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी गई। मृतक की पत्नी ने अपने देवर कमल पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने प्राथमिक तौर पर मृतक की पत्नी के बयान पर नामजद युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गांव खैराना निवासी वीर सिंह पुत्र रामकुमार शनिवार रात अपने घर के बाहर गलियारे में सो रहा था। देर रात अज्ञात व्यक्ति ने उसके सिर पर कुल्हाड़ी से वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया।

सुबह घटना का पता चलने पर ग्रामीणों ने इसकी जानकारी सरपंच और पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ की। मृतक की पत्नी सपना ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसके देवर कमल ने रंजिश के चलते उसके पति वीर सिंह की हत्या की है।
विज्ञापन


कनीना थानाध्यक्ष डा. हरिओम ने बताया कि मृतक की पत्नी के बयान पर आरोपी कमल के  विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज छानबीन शुरू कर दी गई है। करके आरोपी मौके से फरार है। मामले की सच्चाई सामने आने के बाद ही आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें