फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों की कारगुजारी सरकारी महकमों पर भारी

Sun, 06 Oct 2013 09:32 PM IST
रेवाड़ी/ब्यूरो।
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा में बेखौफ चोरों ने शनिवार रात भाड़ावास पुलिस चौकी के साथ स्थित नगर परिषद परिसर में किराया और कैशियर शाखा के ताले तोड़कर पांच लाख आठ हजार रुपये पर हाथ साफ कर दिया।
विज्ञापन


चोरों ने दफ्तरों में रखी सात अलमारियों के ताले तोड़कर तलाशी भी ली। नप में तैनात चौकीदार ने घटना की सूचना नप अधिकारियों और पुलिस को दी।

नगर परिषद में रात एक बजे तक फर्नीचर के मिस्त्री काम कर रहे थे। कारीगरों के जाने के बाद देर रात करीब तीन बजे चौकीदार धर्मबीर सोनी की आंख खुली। सोनी किराया और कैशियर शाखा के पास पहुंचा तो देखा कि दोनों दफ्तरों के ताले टूटे हुए थे और अंदर अलमारियां खुली हुईं थी।

चौकीदार ने इसकी जानकारी नप सचिव को दी। सूचना पर नप प्रधान शकुंतला भांडोरिया, उपप्रधान पवन बठला और नप के अन्य कर्मचारी मौके पर पहुंचे। मौके पर पहुंची शहर थाना पुलिस ने जांच के दौरान पाया कि बदमाशों ने दोनों कार्यालयों में रखी सात अलमारियों के भी ताले तोड़े थे।
विज्ञापन


किराया शाखा इंचार्ज रामरतन की अलमारी में रखे दुकानों के किराए व पेंशन के पांच लाख आठ हजार रुपये गायब थे। वहीं कैशियर शाखा की एक अलमारी में रखे 60 हजार रुपयों पर बदमाशों की नजर नहीं पड़ी जिन्हें पुलिस की मौजूदगी में निकाल लिया गया। शहर थाना पुलिस ने चौकीदार धर्मबीर सोनी की शिकायत पर चोरी का मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें