हरियाणा में डीएपी खाद की किल्लत के बीच सिरसा में सबसे अधिक 8841 और भिवानी-चरखी दादरी में 5081 मीट्रिक टन खाद की आपूर्ति की गई है। इनके साथ ही हिसार, रेवाड़ी और करनाल में भी 3 से 4 हजार मीट्रिक टन के बीच खाद भेजा गया है। वहीं, पंचकूला, गुरुग्राम, फरीदाबाद और रोहतक समेत अन्य जिलों में एक हजार एमटी तक भी खाद नहीं भेजा गया। पंचकूला में अब तक मात्र 30 एमटी खाद ही पहुंचा है।
नोट (डीएपी खाद के आंकड़े 21 अक्तूबर तक स्टॉक के हैं)
प्रदेश में डीएपी का कुल स्टॉक घटकर 25 हजार एमटी रह गया है।
ये भी पढ़ें-झज्जर में मर्डर: धारदार हथियारों से हमला कर युवक को मार डाला, दिमाना गांव की किक्रेट अकादमी के मैदान में मिला शव
जिलों में डीएपी मांग और खेती के हिसाब से सप्लाई किया जा रहा है। रोजाना दो रैक आ रहे हैं और जहां से भी मांग आती है, उसकी आपूर्ति की जा रही है।
-मंजीत नैन, डिप्टी डायरेक्टर, एग्रीकल्चर