फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मलेरना हत्याकांड का मुख्य आरोपी धरा

Fri, 27 Dec 2013 09:11 PM IST
अमर उजाला फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव मलेरना में 22 दिसंबर की शाम गोली मारकर 22 वर्षीय मोहित की हत्या के मामले में मुख्य आरोपी रविंद्र पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। इस मामले में उसके माता-पिता और भाई भी शामिल बताए गए हैं। उनकी तलाश चल रही है। उल्लेखनीय है कि मोहित खेत से घर जा रहा था। रिपोर्ट के मुताबिक, मूलचंद के घर के सामने पहले से ही देवेंद्र, देवेंद्र का पिता लेखराम, मां राजवती और बड़ा भाई रविंद्र मौजूद थे।
विज्ञापन


उन्होंने मोहित को रोका और मारपीट शुरू कर दी। इसकी सूचना पर उसका भाई छविराज और चचेरा भाई भास्कर पहुंच गए। उन्होंने बीच-बचाव का प्रयास किया। रविंद्र ने रिवॉल्वर निकाल मोहित की छाती में गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई थी। थाना सदर प्रभारी रमेश चंद्र ने बताया कि एक सूचना के आधार पर रविंद्र को चंदावली पुल से गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें