फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केजरीवाल के ‘घर’ में आप की दस्तक

Sun, 22 Dec 2013 10:56 PM IST
भिवानी/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक प्रदर्शन करने के बाद अब हरियाणा में भी पैर पसारने शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन


इसी कड़ी में अब आप ने पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल के गृह क्षेत्र सिवानी मंडी में अपनी पकड़ बनानी शुरू कर दी है। रविवार को पार्टी कार्यकर्ताओं ने सिवानी मंडी में सदस्यता अभियान चलाया। सिवानी मंडी के अलावा जिले के अनेक गांवों में लोग अभियान के दौरान आप से जुड़ रहे हैं। अरविंद केजरीवाल के चाचा गिरधारीलाल ने भी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

रविवार को आम आदमी पार्टी, भिवानी के सक्रिय सदस्यों ने अरविंद केजरीवाल के गृहनगर सिवानी मंडी में पार्टी का सदस्यता अभियान चलाया। इस अभियान में सैकड़ों व्यक्तियों ने आप की सदस्यता गृहण की।
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्टी के जिला संयोजक ललित अग्रवाल ने बताया कि स्थानीय सिवानी मंडी और बस अड्डे पर सुबह ज्यों ही उन्होंने अपने बैनर लगाकर इस सदस्यता अभियान की शुरुआत की स्थानीय लोग सदस्य बनने के लिए उमड़ पड़े। इस दौरान लोगों ने पार्टी के कार्यकर्ताओं से आप पार्टी की चिरपरिचित टोपी, बिल्लों एवं सिद्धांत पुस्तिका की पुरजोर डिमांड रखी और अपने-अपने गांवों एवं कस्बों में भी पार्टी के इस सदस्यता अभियान को चलाने और प्रचार करने की मांग की। उन्होंने बताया कि इस दौरान अरविंद केजरीवाल के चाचा गिरधारी लाल केजरीवाल ने भी आप पार्टी की सदस्यता गृहण की। भिवानी से सिवानी जाते हुए और वापसी करते समय ढाणी माहूं, बीरण, बजीणा गांवों में भी ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर पार्टी की सदस्यता ली। इस दौरान आम आदमी पार्टी के सक्रिय सदस्यों युद्धवीर अहलावत, बलराज सिंह और संजीव बूरा की टीम ने सहयोग किया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें