शहर के द्रोणाचार्य राजकीय महाविद्यालय में मंगलवार से एमडीयू की दूरस्थ कक्षाएं शुरू होनी थीं। अब इसकी तिथि में बदलाव कर दिया गया है। यह कक्षाएं अब बुधवार से कॉलेज कैंपस में शुरू होंगी।
मकर संक्रांति की छुट्टी (आरएच) को देखते हुए कार्यक्रम में बदलाव किया गया है। महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी (एमडीयू) ने गुड़गांव के द्रोणाचार्य राजकीय महाविद्यालय को गुड़गांव-मेवात का स्टडी सेंटर बनाया है।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आरके यादव ने बताया कि अब 14 जनवरी के बजाए 15 जनवरी से कक्षाएं चलेंगी। ऐसा निर्णय मकर संक्रांति के कारण लिया गया है।
कॉलेज में बीए-बीकॉम प्रथम व द्वितीय वर्ष की कक्षाएं चलेंगी। फाइनल ईयर की कक्षाएं यहां पहले से ही संचालित हो रही हैं। कॉलेज ने कक्षाओं का पूरा शेड्यूल तय कर दिया है।
छात्रों को पढ़ाने की जिम्मेदारी करीब 32 प्राध्यापकों को दी गई है। यह कक्षाएं गुड़गांव में आयोजित हो रही हैं, ताकि स्थानीय विद्यार्थियों को रोहतक का चक्कर नहीं लगाना पड़े।