फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Narnaul: चलती ट्रेन से महिला का मोबाइल छिन कर भागा युवक, पुलिस ने किया मामला दर्ज

Sat, 30 Mar 2024 11:37 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)

सार

रेलवे पुलिस की शिकायत में भांडोर निवासी उषा ने बताया कि शुक्रवार को वह खोरी रेलवे स्टेशन से अमरपुर जोरासी तक आवागमन कर रही थी। इस दौरान उसके नजदीक सीट पर एक युवक बैठा हुआ था। ट्रेन मिर्जापुर बाछोद रेलवे स्टेशन पर रुक गई। इसके कुछ देर बाद ट्रेन चल पड़ी।
विज्ञापन
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नारनौल में इन दिनों ट्रेन में चोरी की वारदात आए दिन बढ़ती जा रही है। अब चोर चलती ट्रेन में मोबाइल छिन कर भाग रहे हैं। ऐसा ही एक मामला नारनौल के नजदीक रेलवे स्टेशन पर देखने को मिला है। जिसकी शिकायत पीड़ित ने रेलवे पुलिस को दी है। रेलवे पुलिस की शिकायत में भांडोर निवासी उषा ने बताया कि शुक्रवार को वह खोरी रेलवे स्टेशन से अमरपुर जोरासी तक आवागमन कर रही थी।

विज्ञापन


इस दौरान उसके नजदीक सीट पर एक युवक बैठा हुआ था। ट्रेन मिर्जापुर बाछोद रेलवे स्टेशन पर रुक गई। इसके कुछ देर बाद ट्रेन चल पड़ी। इस दौरान शिकायतकर्ता ने अपने भाई से बात करने के लिए मोबाइल निकाला तभी उसके पास बैठा युवक मोबाइल छीन कर चलती ट्रेन से कूदकर भाग गया। महिला की शिकायत पर रेलवे पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें