फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

106 ग्राम अफीम के साथ एक आरोपी को किया काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
कनीना। एनसीबी रेवाड़ी की टीम ने सोमवार की देर शाम कनीना क्षेत्र के गांव बाघोत से एक युवक को 106 ग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान चरखी दादरी निवासी हिमांशु के रूप में हुई है। सदर थाना कनीना में आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में दर्ज कर मंगलवार को उसे न्यायालय में पेश किया गया।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता सुमित कुमार ने बताया कि एनसीबी रेवाड़ी की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर गांव बाघोत से युवक को गिरफ्तार किया है। युवक दादरी रोड पर भट्ठा के पास अफीम बेचने की फिराक में था। आरोपी ने अपना नाम हिमांशु बताया। तलाशी उसके पास से बरामद पॉलीथिन से 106 ग्राम अफीम बरामद किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें