फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महेंद्रगढ़: टायर फटने से कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई, 20 वर्षीय युवक की मौत, महिला गंभीर

Fri, 15 Apr 2022 11:10 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/सतनाली (हरियाणा)

सार

तीन अन्य लोगों को मामूली चोटें आईं है। कार सवार राजस्थान के भीलवाड़ा से लौट रहे थे और फतेहाबाद के रहने वाले थे। सुबह छह बजे सतनाली के पास हादसा हुआ।
विज्ञापन
सड़क हादसे में क्षतिग्रस्त कार। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के महेंद्रगढ़ में सतनाली के पास टायर फटने से असंतुलित हुई कार पेड़ से जा टकराई। हादसे में 20 वर्षीय युवक की मौत हो, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। कार में सवार तीन अन्य लोगों को मामूली चोटें आई हैं। दुर्घटना के बाद आसपास के लोगों ने घायलों को नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ पहुंचा। महिला किरण को प्राथमिक उपचार देकर हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया है।

विज्ञापन

 
सतनाली थाना पुलिस को दी शिकायत में जिला फतेेहाबाद के गांव पारता निवासी रवि ने बताया कि वह अपने दोस्त विष्णु, बिंद्र, नक्ष, किरण और अनिल के साथ कार में सवार होकर राजस्थान के भीलवाड़ा में अपने किसी परिचित से मिलकर पारता लौट रहा था। अनिल गाड़ी की अगली सीट पर बैठा था, जबकि विष्णु, किरण, नक्ष और बिंद्र पीछे की सीट पर बैठे थे।

जब वह शुक्रवार सुबह छह बजे सतनाली पहुंचे तो अचानक गाड़ी का अगला बायां टायर फट गया, जिससे गाड़ी असंतुलित होकर सड़क के किनारे पेड़ से टकरा गई। आसपास के लोगों ने सभी को गाड़ी से बाहर निकाला। गाड़ी एक तरफ से पेड़ पर चढ़ गई। दुर्घटना में 20 वर्षीय अनिल व किरण को गंभीर चोटें आईं, जबकि अन्य को मामूली चोटें आईं।
विज्ञापन


आसपास के लोगों ने सभी को लेकर सामान्य अस्पताल सतनाली पहुंचे, जहां पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार देने के बाद सभी को नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ रेफर कर दिया। वहां पर चिकित्सकों ने अनिल को मृत घोषित कर दिया। वहीं किरण को प्राथमिक उपचार देने के बाद हाई सेंटर रेफर कर दिया गया।

विष्णु, बिंद्र व नक्ष को मामूली चोट आने के कारण उपचार दे दिया गया है। सूचना मिलने पर अनिल के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने रवि के बयान पर इत्तफाकिया कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें