दुर्गा नवमी पर किड्स स्कूल में कार्यक्रम की प्रस्तुति देते बच्चे
- फोटो : Narnol
महेंद्रगढ़। शहर के पुराने मोती हाई स्कूल में चल रहे किड्स स्कूल में वीरवार को दुर्गा नवमी पर्व पर नौनिहालों ने डांडिया नृत्य की प्रस्तुति देकर पर्व की खुशी मनाई। इस दौरान नन्हे-मुन्नों ने मां दुर्गा की कविताएं, गीत, भजन के साथ-साथ मोहक वेशभूषा में नृत्य पेश किए। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि स्कूल चेयरमैन रमेश सैनी व निशा सैनी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
अपने संबोधन में रमेश सैनी ने कहा कि मां दुर्गा को समर्पित नौ दिन तक चलने वाला यह पर्व विशेष महत्व रखता है। नौवें स्वरूप मां सिद्धिदात्री की पूजा के उपरांत कन्या पूजन के साथ नवरात्रा संपूर्ण होते हैं। अमरसिंह सोनी ने मां दुर्गा का भजन तूने मुझे बुलाया शेरावालिए... की शानदार प्रस्तुति दी। इस अवसर पर रितु, मंजू, बबीता, रीना, प्रीति, अंजू, मनीषा, अनीता के सरिता एवं जोगिंद्र उपस्थित रहे। संवाद