फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनप्रतिनिधियों का कार्य कुर्सी पर बैठना नहीं, बल्कि किसानों को समस्या दूर करें- श्रुति चौधरी

विज्ञापन
अटेली अनाज मंडी में किसानों की समस्या सुनती पूर्व सांसद श्रुति चौधरी। - फोटो : Narnol
विज्ञापन
मंडी अटेली। पूर्व सांसद श्रुति चौधरी ने कहा कि जनप्रतिनिधि का कार्य कुर्सी लेकर बैठना नहीं बल्कि किसानों की समस्या को दूर कर उनके हित में 50 साल की नींव रखना है, ताकि उसका लाभ लगातार मिलता रहे। श्रुति चौधरी वीरवार को कस्बे की अनाज मंडी में किसानों की समस्या सुनने के उपरांत जनसभा को संबोधित कर रहीं थीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकार हर मुद्दों पर विफल साबित हो रही है। बिजली-पानी की समस्या का हल निकालना तो दूर की बात किसान की फसल खरीदने में भी असमर्थ है। रबी की फसल की बिजाई करने के लिए खाद की आवश्यकता किसान को है लेकिन तीन-तीन दिन लंबी कतार में लगने के बावजूद एक कट्टा डीएपी किसान को मिल रहा है। ऐसे में किसान अपनी खेती का कैसे कार्य कर सकेगा। सरकार ने भावांतर मूल्य देने की बात कहकर किसान को भ्रम में डाल दिया, लेकिन बाजरे की सरकारी खरीद न करके किसान को मजबूरी में ओने-पौने दामों पर बाजरा बेचना पड़ रहा है जो एक शर्म की बात है। इस मौके पर सुरेंद्र लंबरदार, हिम्मत, सुरेंद्र, एडवोकेट चंद्रप्रकाश, धीरज व सुरेश कुमार सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें