फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Young man's bag missing from Mahendragarh bus stand

विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। महेंद्रगढ़ बस स्टैंड पर यात्री का सामान चोरी होने पर यात्री ने शहर थाना महेंद्रगढ़ में शिकायत देकर सामान बरामदगी की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

गांव बड़गांव निवासी हिमांश गौड़ शनिवार को चंडीगढ़ से नारनौल बस स्टैंड के लिए जा रहा था। जब हिमांश ने नारनौल बस स्टैंड पर अपने सामान की जांच की तो पता चला कि एक बैग गायब है। इस बैग में आवश्यक दस्तावेज, कीमती सामान था। जब वहां तलाश किया तो बैग नहीं मिला। युवक के नजदीक बैठी एक महिला ने युवक को बताया कि उसका बैग महेंद्रगढ़ बस स्टैंड पर एक महिला ने बैग उतारा है। युवक ने महेंद्रगढ़ बस स्टैंड पर पहुंचकर पुलिस को लिखित शिकायत दी। पुलिस व राज्य परिवहन कर्मचारियों ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली लेकिन अज्ञात चोर का पता नहीं चल पाया। युवक ने पुलिस को शिकायत देकर बैग व सामान बरामद करने की गुहार लगाई है। युवक ने बताया कि शनिवार सुबह पांच बजे चंडीगढ़ से महेंद्रगढ़ वाया नारनौल के लिए जा रहा था। उसके पास चार बैग थे जिनमें से एक बैग गायब है।
विज्ञापन

सामाजिक कार्यकर्ता रामनिवास पाटोदा ने बताया कि बस स्टैंड के तीनों मुख्य द्वारों पर अच्छी गुणवत्ता के कैमरे लगवाएं जाएं तथा कैमरों की संख्या बढ़ाई जाए जिससे आपराधिक वारदातों पर अंकुश लग सके। इस समय न ही तो बस स्टैंड पर पर्याप्त कैमरे हैं तथा जो हैं उनकी फोटो की गुणवत्ता खराब होने से अपराधी के चेहरे तक पहचान नहीं आते।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें