महेंद्रगढ़। यादव सभा सार्वजनिक पुस्तकालय भवन में चल रही शूटिंग एकेडमी के तीन खिलाड़ियों ने दिल्ली में आयोजित प्रथम हरियाणा प्री स्टेट शूटिंग में सराहनीय प्रदर्शन कर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए स्थान बनाया है। बता दें कि अकेडमी के खिलाड़ी खुशहाल, अंकित व सुरेंद्र आर्य ने 21 से 28 मई तक डॉ. करण सिंह शूटिंग रेंज हुई प्रतियोगिता में सराहनीय प्रदर्शन किया। एकेडमी कोच दीपक कुमार ने बताया कि तीनों खिलाड़ी अब जुलाई में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। भूतपूर्व सैनिक विकास संघ के उपाध्यक्ष कप्तान राजेंद्र सिंह खेड़ा व डॉ. भंवर सिंह कसाना ने खिलाड़ियों को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। राजेंद्र सिंह खेड़ा ने बच्चों को एवं एकेडमी कोच को बधाई दी। इस अवसर पर हिंदुस्तान स्काउट गाइड के जिला सचिव मनोज गौतम, नितिन, जितेंद्र मौजूद रहे।