फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारनौल: मनोहर लाल की सभा में युवक ने किया कृषि कानूनों का विरोध, सीएम बोले, एक नजरबट्टू भी जरूरी 

Wed, 28 Jul 2021 02:47 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नारनौल (हरियाणा)

सार

किसानों के संभावित विरोध को देखते हुए पुलिस ने पुख्ता इंतजाम किए थे। काले रंग के मोजे तक बाहर उतरवा लिए गए। पत्रकारों को भी पहले अंदर जाने की इजाजत नहीं दी गई।
विज्ञापन
नारनौल पहुंचे सीएम मनोहर लाल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल बुधवार को नारनौल में रेवाड़ी रोड स्थित एक रिसॉर्ट में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे। इस दौरान जैसे ही सीएम ने बोलना शुरू किया। उनके बाईं तरफ कुछ दूरी पर कार्यकर्ताओं के बीच बैठा युवक एकाएक खड़ा हो गया। उसने एक कागज पकड़ा हुआ था, जिस पर कुछ लिखा था। युवक ने जैसे ही बोला कृषि कानून रद्द करो, पुलिस वालों ने उसे दबोच लिया और बाहर ले गए। बाद में सीएम ने कहा कि एक नजरबट्टू भी होना जरूरी है। 

विज्ञापन


इससे पहले सीएम के दौरे के दौरान किसानों के संभावित विरोध को देखते हुए पुलिस ने पुख्ता इंतजाम किए थे। काले रंग के मोजे तक बाहर उतरवा लिए गए। पत्रकारों को भी पहले अंदर जाने की इजाजत नहीं दी गई। भाजपा नेताओं के दखल के बाद उन्हें जाने दिया गया। लेकिन सीएम के बोलने से पहले ही मीडिया को यह कह कर बाहर कर दिया गया कि वह बाद में प्रेस कांफ्रेंस करेंगे। 


मुख्यमंत्री ने कहा कि नारनौल में ढोसी की पहाड़ी और एक किले को पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करेंगे। जिले के चारों विधानसभा हलकों के लिए तीन सौ करोड़ आरक्षित किए गए हैं। लोग जो भी विकास कार्य करवाना चाहें, करवा लें। उन्होंने अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं, योजनाएं बताईं और कृषि कानूनों का विरोध करने वालों पर व्यंग्य किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री मनोहर लाल को ढोसी धाम भी जाना था लेकिन दौरे पर मौसम का साया पड़ गया है। खराब मौसम के चलते पहाड़ी पर हेलीकाप्टर नहीं उतर सकता। नांगल चौधरी के विधायक डॉ. अभय सिंह यादव ने छह जुलाई को चंडीगढ़ में सीएम से मुलाकात की थी। इस दौरान उन्होंने ढोसी धाम को पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित किए जाने पर चर्चा की थी। इसके बाद सीएम ने ढोसी धाम जाने का आश्वासन दिया था। सीएम के इस दौरे को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा था। क्योंकि ढोसी धाम में एक पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित किए जाने की अपार संभावनाएं हैं।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें