फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: गांव बुचौली में महिलाओं को किया जागरूक

Fri, 21 Mar 2025 11:30 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:63- उप स्वास्थ्य केंद्र बुचौली में महिलाओं को जागरूक करतीं बाल विकास विभाग की सुपरव
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। उप स्वास्थ्य केंद्र बुचौली में ग्रामीण जागरूकता बैठक का आयोजन सरपंच अलका यादव की अध्यक्षता में किया गया। बाल विकास विभाग की सुपरवाइजर सिवानी मुख्य अतिथि रहीं। इस अवसर पर कम्युनिटी स्वास्थ्य अधिकारी पूनम रैबारी, रेणु कुमारी एएनएम, सोनू एएनएम ने ग्रामीण महिलाओं को जागरूक किया।
विज्ञापन

स्वास्थ्यकर्मी मुकेश चौहान ने कहा कि आज लड़कियां लड़कों से हर क्षेत्र में आगे हैं। फिर भी लड़का और लड़की में अंतर किया जाता है। गर्भवतियों को स्वास्थ्य केंद्र और आंगनबाड़ी केंद्र में रजिस्ट्रेशन करवाकर स्वास्थ्य की जांच करवानी चाहिए। सरपंच अलका यादव ने बताया कि समय रहते लिंगानुपात का संतुलन नहीं बना पाएंगे तो आने वाले समय में इसके परिणाम भुगतने होंगे। इस अवसर पर उर्मिला, तारामणी, पुष्पा, राजबाला, शुभवंती, शारदा, शर्मिला, प्रेम, संगीता, राजेश, माया, मुकेश सविता, सुभाष मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें