सुनसान पड़ी कनीना अनाज मंडी। संवाद
- फोटो : Narnol
सरकार द्वारा एक अप्रैल से समर्थन मूल्य पर गेेहूं खरीद की घोषणा के पहले दिन महेंद्रगढ़, कनीना व सतनाली मंडी में कोई भी किसान अपनी उपज लेकर नहीं पहुंचा। इस समय क्षेत्र के अधिकांश किसान सरसों की थ्रेसिंग व गेहूं की कटाई में व्यस्त हैं। वहीं कनीना मंडी एक अप्रैल से शुरू होने वाली गेहूं खरीद को लेकर भले ही प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां पूरी हो गई हो लेकिन क्रय केंद्र में पूरी तरह सन्नाटा पसरा नजर आ रहा है। केंद्र में कोई भी किसान नहीं आया। मूल्य समर्थन योजना के तहत गेहूं की खरीद शुक्रवार से शुरू हो गयी है और 2015 रुपये प्रति क्विंटल की दर से गेहूं की खरीद करने के लिए क्रय केंद्र खोला गया हैं।
मार्केट कमेटी सचिव संजय फौगाट व वेयर हाउस परचेजर रूबी हुड्डा ने बताया कि गेहूं की फसल अभी पक कर तैयार हुई है और क्षेत्र के किसान अभी सरसों की थ्रेसिंग व गेहूं की कटाई में व्यस्त हैं। उनकी तरफ से मंडियों में मूलभूत सुविधाएं जुटाई जा चुकी हैं।