फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से शहर में जगह-जगह हुआ जलभराव, लोगों को उठानी पड़ी परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। क्षेत्र में मंगलवार की शाम को आधा घंटा झमझम बारिश हुई। बारिश की वजह से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। देर शाम हुई 60 एमएम की बारिश से शहर में कई जगह जलभराव हो गया जिससे आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ा। बारिश से बाजरे की फसल को फायदा मिलेगा। कृषि मौसम विशेषज्ञ के अनुसार 4 अगस्त को बारिश होने की संभावना है और 8 अगस्त तक मौसम परिवर्तनशील रहने की संभावना है।
विज्ञापन

पिछले तीन दिन से आकाश में लगातार बादल छाए हुए थे। बीच में एक दो बार हलकी बूंदाबांदी हुई थी। बारिश नहीं होने की वजह से उमस भरी गर्मी हो गई थी। मंगलवार की सुबह थोड़ी देर के लिए धूप भी निकल आया था जिससे गर्मी और भी बढ़ गई। शाम पांच बजे काले बादल छा गए। लगभग 5:20 से 5:50 तक झमाझम बारिश हुई। बारिश से निचले क्षेत्रों में पानी भर गया और मौसम सुहावना हो गया। लोगों को गर्मी से राहत मिली।
जल भराव से बढ़ी परेशानी
बारिश के कारण शहर के विभिन्न स्थानों पर जलभराव हो गया। गंगा देवी नेत्र चिकित्सालय रोड़ के हालात बहुत खराब हैं वहां पानी टखनों तक भर गया। बालाजी चौक से लेकर यादव धर्मशाला तक पूरा रोड पानी से लबालब भर गया। इसके अलावा मोहल्ला मसानी, सिनेमा रोड, मोहल्ला महायचान तथा स्टेट हाईवे पर भी जगह-जगह जलभराव हो गया है।
विज्ञापन

तापमान में आई गिरावट
मंगलवार को अधिकतम तापमान 31.5 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा जो सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस कम रहा तथा न्यूनतम तापमान 26.0 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 1 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। वहीं अधिकतम आद्रता 92 प्रतिशत व न्यूनतम आद्रता 83 प्रतिशत रही । इस दौरान महेंद्रगढ़ में लगभग 60 एमएम बारिश हुई। कृषि मौसम विशेषज्ञ डॉ. दिवेश चौधरी ने बताया कि मौसम पूर्वानुमान 04 अगस्त 08 अगस्त के बीच मौसम परिवर्तनशील संभावना है। अगले 24 घंटों के दौरान गरज-चमक व हल्की से मध्यम वर्षा; इसके बाद कहीं कहीं पर हल्की वर्षा संभावित ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें