फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जबलुपर-निजामुद्दीन (श्रीधाम एक्सप्रेस) को हनुमान गढ़ तक बढ़ाए जाने

विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर खड़ी ट्रैन - फोटो : Narnol
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। महेंद्रगढ़-भिवानी सांसद ने चौधरी धर्मबीर सिंह ने केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत के माध्यम जबलपुर-निजामुद्दीन (श्रीधाम एक्सप्रेस 12191/12192) को वाया महेंद्रगढ़, लोहारू होते हुए हनुमानगढ़ तक विस्तार किए जाने की मांग की है। सांसद धर्मबीर ने बताया कि यह गाड़ी जबलपुर, इटारसी, भोपाल, बीना, झांसी, ग्वालियर, आगरा, मथुरा होते हुए दिल्ली तक जाती है। उन्होंने यह गाड़ी गुरुग्राम, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, लोहारू होते हुए हनुमानगढ़ तक विस्तार किए जाने का अनुरोध किया है। इससे न केवल मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, हरियाणा बल्कि राजस्थान राज्य के लोगों को फायदा मिलेगा। इस गाड़ी के लिए जयपुर के भाजपा विधायक सतीश पुनिया ने भी इस गाड़ी को हनुमानगढ़ तक चलाने की मांगी है।
विज्ञापन

राजस्थान के सांसदों ने रेलमंत्री से मिलकर ट्रेन चलाने की मांग की
सीकर के सांसद सुमेधानंद सरस्वती, झुंझुनू के सांसद नरेंद्र कुमार तथा चुरू के सांसद राहुल कास्वा ने 31 जुलाई को रेलमंत्री अश्वनी वैष्णव से मिलकर नई ट्रैने चलाने एवं ट्रेनों का विस्तार किए जाने की मांग की है। सांसदों ने रेलमंत्री से उम्मीद जाहिर की है कि वे उनकी मांग को अवश्य अमलीजामा पहनाएंगे। दिल्ली को जाने वाली हर गाड़ी महेंद्रगढ़ ट्रैक से होकर गुजरेंगी।
इन गाड़ियों के चलने से महेंद्रगढ़ के यात्री, व्यापारी तथा विद्यार्थियों को बहुत अधिक लाभ मिलेगा।
------------------
1 जबलपुर-निजामुद्दीन (श्रीधाम एक्सप्रेस) को हनुमान गढ़ तक बढ़ाए जाने।( चौधरी धर्मबीर सिंह-सांसद महेंद्रगढ़-भिवानी)
2 जयपुर-दिल्ली वाया सीकर रेलवमार्ग पर गाड़ी संख्या- 04021/22 सैनिक एक्सप्रेस को नियमित किए जाने। (सुमेधानंद-सांसद सीकर)
3 गाड़ी संख्या 14055/56 ब्रह्मपुत्र मेल को दिल्ली से जयपुर तक वाया सीकर चलाने। (सुमेधानंद-सांसद सीकर)
4. गाड़ी संख्या 74001/4 व 59278/59729 को मर्ज कर दिल्ली-सीकर के बीच पैसेंजर गाड़ी चलाने। (सुमेधानंद-सांसद सीकर)
5. 14021/22 सैनिक एक्प्रेस का को प्रतिदिन किए जाने। (नरेंद्र कुमार- सांसद झुंझुनू)
6 गाड़ी संख्या 12505/12506 कामाख्या से आनंद विहार (दिल्ली) लोहारू, सीकर होते हुए अजमेर तक चलाने। (नरेंद्र कुमार-सांसद झुंझुनू)
7 लोहारू-सीकर की तरफ से दिन के समय ट्रेनों का संचालन बढ़ाने। (नरेंद्र कुमार-सांसद झुंझुनू)
8 श्रीगंगानगर-दिल्ली के बीच दिन-रात को दो ट्रैन चलाने। (राहुल कासवा- सांसद चुरू)

रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव को ज्ञापन सौंपते हुए सीकर के सांसद सुमेधानंद सरस्वती- फोटो : Narnol

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें