फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: गड्ढों में भरा पानी, स्कूल जाने में बच्चों को खतरा

विज्ञापन
फोटो नंबर- 09गांवड़ी जाट मार्ग पर गढ्ढों में जमा पानी व कीचड़ से गुजरती स्कूल बस। संवाद
विज्ञापन
निजामपुर। गांवड़ी जाट जाने वाले मार्ग पर गड्ढों और जलभराव के कारण ग्रामीणों को परेशानी हो रही है। बारिश के दिनों में सड़क पर पानी भरने से हालात और खराब हो जाते हैं। रोजाना इसी रास्ते से स्कूली बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग आते-जाते हैं।
विज्ञापन

जलभराव के कारण गड्ढों में पानी भर जाता है जिससे स्कूल बसों के टायर धंसने और बच्चों के गिरने का खतरा बना रहता है। बच्चों ने बताया कि बारिश के दौरान रास्ते पर फिसलन बढ़ जाती है जिससे स्कूल आने-जाने में दिक्कत होती है।
गांवड़ी जाट निवासी संदीप ने बताया कि यह समस्या दो माह से अधिक समय से बनी हुई है। मार्ग मुख्य सड़क से जुड़ा होने के कारण वाहनों की आवाजाही भी रहती है। उन्होंने कहा कि सड़क की मरम्मत और पानी निकासी का स्थायी समाधान किया जाना चाहिए। जलभराव के कारण मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें