फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: 39 लाख में बंदर-कुत्ते और 20 लाख में 4 हजार गोवंशों को पकड़ने का रखा लक्ष्य

विज्ञापन
फोटो 20महेंद्रगढ़ रोड पर सांड से टकराने के बाद सड़क पर खड़ा क्षतिग्रस्त वाहन।संवाद
विज्ञापन
नारनौल। शहर की सड़कों पर बढ़ती बेसहारा पशुओं की समस्या से निपटने के लिए नगर परिषद ने अभियान चलाने की तैयारी शुरू कर दी है। बंदरों और आवारा कुत्तों को पकड़ने के लिए परिषद ने टेंडर जारी कर दिए हैं। वहीं करीब चार हजार बेसहारा गोवंश को पकड़ने के लिए भी जल्द टेंडर लगाया जाएगा।
विज्ञापन

नगर परिषद ने बंदरों को पकड़ने के लिए करीब 18 लाख रुपये का टेंडर जारी किया है। करीब दस माह पहले भी बंदर पकड़ने का अभियान चलाया गया था। उस समय संबंधित एजेंसी ने करीब 150 बंदर पकड़ने का दावा किया था लेकिन लोगों ने अभियान में लापरवाही के आरोप लगाए थे। बाद में काम में अनियमितताएं सामने आने पर परिषद ने एजेंसी को ब्लैकलिस्ट कर दिया था। अब दोबारा बंदरों को पकड़ने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
1550 कुत्तों के बाद फिर चलेगा अभियान
आवारा कुत्तों को पकड़ने के लिए करीब 21 लाख रुपये का टेंडर जारी किया गया है। इससे पहले जनवरी में अभियान चलाकर करीब 1550 कुत्तों को पकड़ा गया था। अब दोबारा पकड़े गए कुत्तों को रघुनाथपुरा स्थित नंदी गोशाला के पास बनाए गए शेल्टर होम में ले जाया जाएगा। यहां उनका बधियाकरण किया जाएगा।
विज्ञापन

4 हजार गोवंश को पकड़ने की तैयारी
नगर परिषद शहर में घूम रहे करीब चार हजार बेसहारा गोवंश को पकड़ने के लिए करीब 20 लाख रुपये का टेंडर लगाने की तैयारी में है। सड़कों पर गोवंश के कारण लगातार हादसे हो रहे हैं। ऐसे में परिषद के इस अभियान से शहरवासियों को काफी राहत मिलने की उम्मीद है।

महेंद्रगढ़ रोड पर सांड की मौत, टेंपो क्षतिग्रस्त
शहर के महेंद्रगढ़ रोड, हुडा सेक्टर, अनाज मंडी और पुरानी मंडी सहित कई स्थानों पर दिनभर गोवंश का जमावड़ा रहता है। मंगलवार रात को महेंद्रगढ़ रोड पर एक सांड टेंपो के सामने आ गया। टक्कर में सांड की मौत हो गई और टेंपो का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि, चालक बाल-बाल बच गया।


वर्जन:
शहर में बेसहारा गोवंश की समस्या भी गंभीर बनी हुई है। इसके निजात के लिए बेसहारा पशुओं को पकड़ने के लिए टेंडर जारी कर दिया है। वहीं करीब 4000 हजार बेसहारा गोवंश को पकड़ने के लिए भी टेंडर लगाया जाएगा। -विकास शर्मा, जेई नगर परिषद नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें