फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा से भाजपा मंत्री का ऑडियो वायरल, एसपी ने दर्ज कराया अज्ञात पर केस, जानिए क्या है मामला

Mon, 31 Aug 2020 01:08 PM IST
रोहतक ब्यूरो अमर उजाला, नारनौल(हरियाणा)
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक सुलोचना गजराज - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
राज्यमंत्री का एसपी को लेकर सोशल मीडिया में वायरल हुए कथित ऑडियो क्लिप मामले में नया मोड़ आ गया है। अब एसपी की शिकायत पर सिटी थाना पुलिस ने शनिवार की देर रात अज्ञात के खिलाफ आईटी एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार एसपी सुलोचना गजराज ने शनिवार को सिटी थाना पुलिस को ईमेल से शिकायत भेजी। इसमें कहा गया है कि महेंद्रगढ़ जिले की एसपी हूं। 29 अगस्त को पुलिस विभाग के पीआरओ को सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो क्लिप मिला। जिसमें एक व्यक्ति जो कि हरियाणा सरकार का एक मंत्री बताते हुए एसपी के खिलाफ ईष्या पूर्वक, गैरकानूनी और उत्तेजक शब्दों का प्रयोग किया है।

शिकायत में कहा गया है कि आरोपी प्रशासन पर दबाव बनाकर अपने हाथ में खेलने की मंशा नजर आती है, जो गैरकानूनी है। शिकायत में यह भी कहा गया है कि ऑडियो क्लिप में एसपी को भ्रष्ट और नालायक कहकर अपमान किया गया है। जिससे उसके पद की गरिमा पर चोट पहुंची है। इस तरह प्रशासन को भ्रष्ट कहना गैरकानूनी है।
विज्ञापन


साथ ही अपराधियों के साठगांठ करने की बात की गई है। एसपी की शिकायत पर नारनौल सिटी थाना पुलिस ने आईपीसी की धारा 66 आईटी एक्ट,153, 186, 500 और 504 की धारा के तहत केस दर्ज किया गया है।
Trending Videos
विज्ञापन

यह है मामला

बीजेपी नेता से रंगदारी मांगने के बाद एक व्यक्ति ने राज्यमंत्री ओपी यादव से बातचीत की। कथित ऑडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया। इसमें मंत्री ने प्रशासन पर नाराजगी जताई थी। उन्होंने कहा था कि उनकी कोई सुनता नहीं है और दुखी हूं। यहां तक कहा दिया था कि एसपी भ्रष्ट है और गुंडों से मिली हुई है। मैं बहुत दुखी है। एसपी नालायक, बदमाशों से मिली हुई है और यह बकवास कराती हैं। हम इसका इलाज करेंगे। मैं बड़े गुस्से मैं बोल रहा हूं। मैं बड़ा दुखी हूं और इसका इजाल करेंगे।

यह बातचीत का दो मिनट 53 सेकेंड का ऑडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था। इसके बाद शनिवार को प्रदेश के अन्य पुलिस अधिकारियों के साथ एसपी सुलोचना का भी नारनौल से तबादला हो गया। इस पूरे घटनाक्रम को ऑडियो से जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि बाद में मंत्री ने भी इस ऑडियो को लेकर कोई सफाई नहीं दी। रविवार को मंत्री ने मीडिया से दूरी बनाए रखी और इस मामले प्रतिक्रिया नहीं दिया।

पहले भी मंत्री और महिला आईपीएस में हो चुकी है तकरार
हरियाणा में एक बार फिर एक महिला आईपीएस अधिकारी और मंत्री के बीच विवाद चर्चा का विषय बन गया है। मंत्री के कथित ऑडियो वायरल होने के बाद एसपी सुलोचना गजराज ने वायरल ऑडियो को आधार बनाते हुए अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत थाना सिटी पुलिस में एफआईआर दर्ज कराई। ऑडियो वायरल होने के बाद एसपी का नारनौल से तबादला हो चुका है। ऑडियो क्लिप में जो आरोप लगाए गए हैं, काफी गंभीर हैं।

यह कोई नया मामला नहीं है। पहले भी कैबिनेट मंत्री अनिल विज और एसपी संगीता कालिया के बीच भी एक विवाद खड़ा हुआ था। संगीता कालिया ने एक बैठक में अनिल विज के मीटिंग से बाहर जाने के आदेशों को मानने से इनकार कर दिया था। इसके बाद वह खुद ही मीटिंग छोड़कर चले गए थे। यह विवाद काफी समय तक प्रदेश में चर्चा का विषय बना रहा था। अब देखना होगा कि मंत्री बनाम एसपी मामले में नया मोड़ क्या आता है। इसमें तो केस दर्ज हो गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें