फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अघोषित बिजली कटों से परेशान गांव खेड़ी-तलवान के ग्रामीणों पावर हाउस पर जड़ा ताला

विज्ञापन
विज्ञापन
कनीना क्षेत्र में अघोषित बिजली कटों से परेशान गांव खेड़ी-तलवाना के ग्रामीणों ने रोष स्वरूप शुक्रवार को खेड़ी स्थित पावर हाउस को ताला लगा दिया। ग्रामीणों ने कहा कि एक तरफ तो सरकार 24 घंटे बिजली उपलब्ध करवाने के दावे कर रही है। वहीं दूसरी ओर भीषण गर्मी के मौसम में लंबे अघोषित कट लगाकर महज 12 घंटे ही बिजली दी जा रही है। एसडीओ साहिल गर्ग अन्य कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंचे व ग्रामीणों को समझा पावर हाउस का ताला खुलवाया।
विज्ञापन

तलवाना के समाजसेवी एवं पूर्व सरपंच रामनिवास बंसल ने बताया गांवों में बिजली आपूर्ति के लिए दो पैट ट्रांसफार्मर आए हुए हैं लेकिन जिम्मेदारों की अनदेखी के चलते छह माह से धूल फांक रहे हैं। आज तक निगम द्वारा किसी भी स्थान पर नहीं लगाया गया है जिसके कारण भी लोगों में रोष है। लोगों ने बताया कि निगम के कुछ कर्मचारी कामचोर हैं जिसकी वजह से उनकी समस्याओं का समय पर समाधान नहीं हो पा रहा है। ग्रामीणों ने लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इस मौके पर देवेंद्र सिंह, सूबेसिंह खेड़ी, मोहित, कृष्ण सिंह, तेजपाल सिंह, विनय पाल सिंह खेड़ी, कर्ण सिंह नंबरदार, तेजपाल सिंह, रामनिवास यादव, रामअवतार सिंह, मामराज सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें