फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों ने टोल में कट व टैक्स में छूट के लिए सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
मागों को लेकर ज्ञापन सौपतें ग्रामीण। संवाद - फोटो : Narnol
विज्ञापन
नारनौल। चंडीगढ़-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों के लिए विशेष कट व टोल टैक्स में आसपास के गांवों के वाहनों को छूट देने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार को डीसी के नाम डीडीपीओ को एक ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

ज्ञापन देने पहुंचे जाट गुवाना के सरपंच मुकेश पंवार, अजीत सिंह, विजय नंबरदार, सूबेदार राजेंद्र दुबलाना, युद्धवीर सिंह, एडवोकेट हेमंत सिहमा ने डीडीपीओ ओमप्रकाश को बताया कि गांव जाट गुवाना टोल प्लाजा पर आसपास के गांवों के वाहनों के चढ़ने व उतरने के लिए कोई कट नहीं है। इससे कई गांवों के लोगों को गंतव्य तक पहुंचने के लिए 10 से 15 किलोमीटर तक दूर नीरपुर या बुचावास जाना पड़ेगा।
इस असुविधा से आस-पास के ग्रामीणों को भारी परेशानी होगी और वाहनों का अतिरिक्त ईंधन खर्च व लोगों का समय भी खराब होगा। अगर टोल प्लाजा जाट गुवाना-दुबलाना पर वाहनों के लिए विशेष कट व आसपास के ग्रामीणों को टोल टैक्स में छूट दी जाती है तो वाहनों के ईंधन व बचत व समय का सदुपयोग होगा। रविवार को भी लोगों ने सांकेतिक धरना दिया था। ग्रामीणों ने बताया कि टोल पर वाहनों के विशेष कट टोल टैक्स में छूट से जाट गुवाना, दुबलाना, खतरीपुर, नूनी, सलूणी, सागरपुर, भौड़ी, सिहमा, खामपुरा, खासपुर, नांगलिया, मित्रपुरा, अटाली, डेरोली, दोंगड़ा जाट, दोंगड़ा अहीर, दूलोठ जाट, गुवानी सहित 3 दर्जन गांवों तक के ग्रामीणों को लाभ होगा। उन्होंने कहा कि जल्द ही उक्त मांगों को लेकर राज्यमंत्री ओमप्रकाश यादव व सांसद चौधरी धर्मवीर सिंह को ज्ञापन दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें