हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय महेंद्रगढ़
- फोटो : Narnol
महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय में शुक्रवार को बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण बतौर मुख्यातिथि केंद्रीय राज्य मंत्री कौशल किशोर द्वारा किया जाएगा। विशिष्ट अतिथि के रूप में हरियाणा राज्य के पूर्व शिक्षा मंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा उपस्थित रहेंगे। अध्यक्षता कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार करेंगे।
कुलपति ने बताया कि केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर विश्वविद्यालय में नवनिर्मित पुरुष छात्रावास के नए खंड का उद्घाटन और विश्वविद्यालय में जनशोधन संयंत्र का शिलान्यास भी करेंगे। कुलसचिव प्रो. सारिका शर्मा ने बताया कि प्रात: 11 बजे विश्वविद्यालय परिसर में स्थापित डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा के अनावरण किया जाएगा। विश्वविद्यालय प्रो. मूलचंद शर्मा सभागार में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में विभिन्न प्रस्तुतियों के माध्यम से कला, संस्कृति की झलक भी अतिथियों के समक्ष प्रस्तुत की जाएगी।