फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: जल जीवन मिशन पर संवाद के लिए दो महिला सरपंचों का हुआ साक्षात्कार

Mon, 18 Dec 2023 11:34 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। जल जीवन मिशन से होने वाले फायदों को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के प्रत्येक राज्य से एक महिला सरपंच से संवाद करेंगे। इसके लिए प्रदेश के सभी जिलों से नाम भेजे गए थे, उन महिला सरपंचों के साक्षात्कार भी हो चुके हैं। ऐसे में अब संभावना है कि दिसंबर के अंतिम सप्ताह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रदेश की एक महिला सरपंच से संवाद करेंगे।
विज्ञापन

हालांकि यह संवाद पहले 25 नवंबर को होने वाला था, लेकिन उस समय कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया था। इस दौरान महिला सरपंचों से प्रधानमंत्री जल मिशन पर संवाद करेंगे। ऐसे ही देश के प्रत्येक राज्य से नाम भेजे गए हैं। यह वह सरपंच है, जिनकी वीडब्ल्यूएससी (जल एवं स्वच्छता सहायता संगठन) में सक्रिय भूमिका रही है। इसी कड़ी में महेंद्रगढ़ जिले से दो महिला सरपंचों को साक्षात्कार हो चुका है। संवाद में हर घर जल नल पहुंचा या नहीं, गांवों की सफाई, जल जीवन मिशन से समाज में क्या बदलाव आया सहित अनेक प्रकार के सवाल जवाब किए जाएंगे।


दो किलोमीटर से महिला लाती थी पानी, अब घर पहुंच रहा

तलोट गांव निजामपुर ब्लॉक में पड़ता है, जहां पहले पानी की अनेक गांवों में किल्लत थी, लेकिन जल जीवन मिशन ने अनेक गांवों की तस्वीर ही बदल दी। इसमें तलोट गांव भी एक है। अब गांव में जल जीवन योजना के तहत अच्छा कार्य हुआ, जिसकी वजह से पीएम संवाद के लिए साक्षात्कार हुआ है। पहले इस गांव की महिला एक से दो किलोमीटर तक पानी सिर पर लेकर आती थी, वहीं अब 400 घरों में नल पहुंचा दिया है। जिसकी वजह से पानी लाने में लगने वाले समय की बचत होने लग गई है। इसके अलावा गांव में व्यायाम शाला व स्कूल में अच्छा कार्य किया है।
विज्ञापन

-सुनीता देवी, सरपंच, तलोट।

पानी लाने में लगने वाला समय बचा, छात्रा कर रही पढ़ाई

गांव बुचोली में 508 घर है। अब जल जीवन मिशन योजना के तहत हर घर में नल लग गया है। इसकी वजह से महिला व लड़कियाें को जो पानी लाने में समय लगता था, वह अब पढ़ाई, सिलाई सीखने सहित अन्य कार्य करने में उपयोग हो रहा है। वहीं गांव में एक टोल फ्री नंबर भी सभी घरों को दिया गया है। इस घर में पानी नहीं पहुंचने या फिर पानी संबंधित अन्य समस्या के बारे में समय अवगत करवा सकते हैं। गांव में जल जीवन मिशन को लेकर एक कमेटी भी बनाई गई है। इसके अलावा भी गांव में अनेक योजना धरातल पर लागू की गई है। प्रधानमंत्री संवाद के लिए साक्षात्कार हो चुका है, अब चयन किसका होता है, यह उच्च अधिकारी ही तय करेंगे।
-अल्का यादव, सरपंच, बुचौली।





जिले से दो महिला सरपंचों का साक्षात्कार हो चुका है। अब प्रदेश में जिस एक महिला सरपंच का चयन होगा, वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से जल जीवन मिशन पर संवाद करेगी।
विज्ञापन




-मंगतुराम सरसवा, जिला सलाहकार, जल एवं स्वच्छता सहायता संगठन।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें