खाद्य आपूर्ति विभाग कनीना में निरीक्षण के दौरान उपस्थिति रजिस्टर की जांच करते एसडीएम सुरेंद्र ?
- फोटो : Narnol
एसडीएम सुरेंद्र सिंह ने शुक्रवार को उपमंडल के महिला बाल विकास खाद्य आपूर्ति विभाग के कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कर्मचारियों के हाजिरी रजिस्टर की जांच भी की।
स्टेनो विरेंद्र कुमार ने बताया कि शुक्रवार को महिला बाल विकास कार्यालय व खाद आपूर्ति विभाग कार्यालय का औचक निरीक्षण किया गया है। उन्होंने बताया कि निरीक्षण के दौरान खाद्य आपूर्ति विभाग के कार्यालय में दो कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए है। जिन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया जाएगा। एसडीएम सुरेंद्र सिंह ने सभी कर्मचारियों को समय पर कार्यालय में पहुंचने व अपना-अपना कार्य पूरी ईमानदारी के साथ करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्यालयों में किसी भी प्रकार की लापरवाही को बर्दास्त नहीं किया जाएगा।