नारनौल। अब कॉलेजों में ऑनलाइन दाखिले के लिए दो दिन शेष बचे हैं। जबकि कॉलेजों में दाखिले के आवेदनों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। नारनौल में पीजी कॉलेज व महिला कॉलेज दो मुख्य हैं। इन कॉलेजों में सबसे अधिक आवेदन आते हैं। मगर इस बार महिला कॉलेज में अन्य वर्षों की तुलना में अधिक आवेदन नहीं आए हैं।
हालांकि पीजी कॉलेजों में अन्य वर्षों के मुकाबले अधिक आवेदन आ चुके हैं। यह संख्या दो दिन में और बढ़ने की संभावना है क्योंकि सोमवार के मुकाबले मंगलवार को अधिक आवेदन नहीं आए। सोमवार तक पीजी कॉलेज में कुल आवेदन 4410 थे। वहीं मंगलवार को 87 आवेदन के साथ यह संख्या 4497 पर पहुंच गई। जबकि महिला कॉलेज में सोमवार तक कुल 2014 आवेदन थे। इनकी मंगलवार को संख्या बढ़कर 2045 हो गई है।
कॉलेजों में 2 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया चलेगी। वहीं 4 सितंबर तक दस्तावेज का ऑनलाइन सत्यापन किया जाएगा। 8 सितंबर को पहली मेरिट सूची जारी होगी। मेरिट सूची में शामिल होने वाले छात्रों को 9 से 13 सितंबर तक अपनी फीस जमा करवानी होगी। इसके बाद 15 सितंबर को दूसरी मेरिट सूची जारी की जाएगी। इन सूची के छात्रों को 18 सितंबर तक फीस भरनी होगी। दोनों मेरिट सूचियों के बाद भी अगर कॉलेजों में सीटें रिक्त रह जाती है तो एडमिशन पोर्टल को दोबारा खुलवाकर आवेदन मांगे जाएंगे। आवेदन करने वाले विद्यार्थियों का ओपन काउंसिलिंग के माध्यम से दाखिला किया जाएगा।
कॉलेजों में आवेदनों व सीटों की स्थिति
पीजी कॉलेज-सीट-आवेदन
बीए-660-2289
बीकॉम -240-302
नॉन मेडिकल -360-1293
मेडिकल -180-277
कंप्यूटर साइंस -40-128
बीबीए-40-60
बीसीए-40-148
महिला कॉलेज
बीए-800-1195
बीकॉम-160-219
नॉन मेडिकल -160-385
मेडिकल-80-246