मंडी अटेली। नारनौल-रेवाड़ी मार्ग पर गांव सुरजापुर के समीप सड़क हादसे में बाइक पर सवार दो युवक घायल हो गए। घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती करा गया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
गांव दोखेरा रविकांत ने पुलिस में दी शिकायत में बताया कि वह और उसका साथी आस्था वाटर पार्क से मोटरसाइकिल पर सवार होकर अटेली की ओर आ रहे थे। इसी बीच सुरजापुर के समीप एक इको गाड़ी के चालक ने टक्कर मार दिया जिससे वे दोनों घायल हो गए। राहगीरों ने उन्हें अटेली में निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां से दोनों को हायर सेंटर रेफर कर दिया। पुलिस ने घायल रविकांत की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।