सीआईए पुलिस नारनौल शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर दो युवकों को चोरी की बाइक व देसी कट्टे के साथ गिरफ्तार किया। जिनके खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
गश्त के दौरान सीआईए पुलिस को मुखबिर की सूचना मिली की दो युवक चोरी की मोटरसाइकिल व देसी कट्टे के साथ अटेली से नारनौल तरफ आ रहे है जो किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस रेवाड़ी रोड गंदे नाले पर पहुंची और नाकाबंदी शुरू की। कुछ देर बाद उन्हें अटेली की तरफ से दो युवक मोटरसाइकिल पर आते हुए दिखाई दिए जोकि पुलिस को देखकर वापस भागने का प्रयास करने लगे लेकिन पुलिस ने उन्हें मौके पर काबू कर लिया। पूछताछ की तो मोटरसाइकिल चालक ने अपना नाम योगेश निवासी बटोडी रेवाड़ी तथा पीछे बैठे युवक ने अपना नाम सचिन निवासी कर्तेसिंहपुरा थाना बहरोड़ राजस्थान बताया। उनके पास से एक देसी कट्टा बरामद हुआ। वहीं मोटरसाइकिल के कागजात भी उनके पास नहीं मिले। उन्होंने मोटरसाइकिल को खोल थाना क्षेत्र से करीब एक माह पूर्व चोरी करना बताया। इस पर पुलिस देसी कट्टा व मोटरसाइकिल को कब्जे में ले लिया। वहीं दोनों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।