पुलिस टीम ने जिला क्षय रोग केंद्र से बाइक चोरी की वारदात को अंजाम देने के मामले में दो आरोपियों को नारनौल क्षेत्र से गिरफ्तार किया। आरोपियों से चोरी की दो बाइक भी बरामद की गई है।
पुलिस प्रवक्ता सुमित कुमार ने बताया कि नारनौल के क्षय रोग केंद्र के उप सिविल सर्जन ने थाना शहर नारनौल में अस्पताल के अंदर से दो मोटरसाइकिल चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई। शिकायतकर्ता ने बताया कि दोनों लड़के पिछले दरवाजे का ताला तोड़कर संस्था के अंदर घुसकर बाइक चोरी कर ले गए। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सीसीटीवी फुटेज की छानबीन करते हुए बाइक चोरी करने वालों को गिरफ्तार किया। जिनसे पुलिस ने पूछताछ करते हुए चुराई हुई दो बाइक बरामद कर ली।